boltBREAKING NEWS

टक्कर के बाद गाड़ी में ही फंसे रह गए थे युवक, 4 की मौके पर ही मौत; ट्रोला चालक के खिलाफ मामला दर्ज

टक्कर के बाद गाड़ी में ही फंसे रह गए थे युवक, 4 की मौके पर ही मौत; ट्रोला चालक के खिलाफ मामला दर्ज

श्रीगंगानगर ! जिले के सूरतगढ़-बीकानेर हाईवे पर राजियासर के निकट शुक्रवार देर रात ट्रोले की टक्कर से बोलेरो सवार 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनका शनिवार सुबह सूरतगढ़ की मोर्चरी में पोस्टमार्टम किया गया। जिसके साथ शनिवार सुबह ही मृतकों की शिनाख्त हो पाई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। जिसके बाद चालक समेत पांचों युवक गाड़ी के अंदर ही फंसे रह गए।

जानकारी अनुसार, राजियासर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। वहीं ट्रोला चालक के खिलाफ तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाने और टक्कर मारने के आरोप में केस दर्ज हुआ है।

पुलिस के अनुसार घटना हाईवे पर हिंदौर फांटे के पास हुई। सूचना पर डीएसपी विद्याप्रकाश, राजियासर एसएचओ विक्रम तिवारी व थर्मल चौकी प्रभारी छोटू सिंह जाप्ते सिंह मौके पर पहुंचे। मृतको में बोलेरो चालक महेंद्र कुमार पुत्र किशनलाल बिश्नोई निवासी राजपुरा पीपेरण का रहने वाला है। वहीं अन्य मृतक रामसर पुलिस थाना नापासर के रहने वाले हैं।

हाइवे पर लगा जाम

पुलिस के अनुसार बोलेरो सवार सभी युवक अपने गांव रामसर चुनाव के लिए मतदान करने के लिए गए हुए थे। शाम को सूरतगढ़ लौटते समय हिंदौर फांटे के निकट अनियंत्रित ट्रोले ने बोलेरो को सामने से टक्कर मार दी। इससे बोलेरो सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचे दोनों वाहनों को अलग करवा हाईवे पर यातायात सुचारू करवाया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।